भागलपुर, अक्टूबर 31 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जीविका दीदियां, लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव में अपनी सकारात्मक भागेदारी सुनिश्चित कर रही हैं। अपनी प्रेरणादायी रचनात्मक कार्यक्रम से, 11 नवंबर को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर, मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं। प्रभातफेरी, जागरूकता रैली, घर - घर जाकर मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर प्रेरित कर रही हैं। जीविका सामुदायिक संगठनों में रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर मताधिकार का संदेश दे रही है। दीदियां अपने हथेलियों पर मेहंदी रचाकर मतदान का संदेश दे रही है। उनके सामूहिक रचनात्मक प्रयास से किशनगंज जिला के मतदाताओं में जागरूकता बढ़ रही है। जीविका दीदियां स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन, संकुल संघ में इकट्ठा होकर अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर शपथ ले रही हैं। गांव - गली - मुहल्लों में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.