भागलपुर, मई 22 -- किशनगंज से राकेश की रिपोर्ट ठाकुरगंज प्रखंड को छोड़कर जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित टीएएस-1 अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 5804 बच्चों की जाँच की जा चुकी है। जाँच के दौरान 17 बच्चों में फाइलेरिया संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित सरकारी एवं निजी विद्यालयों में प्रशिक्षित टीमों के माध्यम से लगातार जाँच अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक विद्यालय में बच्चों के नमूने लेकर वैज्ञानिक पद्धति से परीक्षण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप जाँच कार्य लगातार जारी है। अभियान के क्रम में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. मंजर आलम, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तथा श्री अविनाश राय द्वारा किशनगंज मूल्यांकन इकाई के अंतर्गत संचालित टीएएस गतिविधि का लगातार पर्यवेक्षण किया जा ...