भागलपुर, मई 26 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज प्रखंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां तातपोआ पंचायत की एक बुजुर्ग महिला को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर दिए जाने के कारण पिछले 11 माह से वृद्धा पेंशन नहीं मिल रही है। जबकि महिला पूरी तरह जीवित है और न्याय की आस में लगातार प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रही है। पीड़ित महिला जमातून निशा, पति करीमुद्दीन, ने बताया कि कई महीनों से पेंशन की राशि उनके खाते में नहीं आ रही थी। मंगलवार को वह एक जेरॉक्स दुकान पर ऑनलाइन जानकारी लेने पहुंची, तब उन्हें पता चला कि पोर्टल पर उन्हें मृत दर्शाया गया है। इसी वजह से उनकी वृद्धा पेंशन योजना की राशि बंद कर दी गई है। महिला ने बताया कि करीब पांच माह पूर्व भी वह पंचायत के मुखिया के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिली थीं। उस ...