किशनगंज: जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत 'जनभागीदारी अभियान का शुभारंभ
भागलपुर, मई 18 -- राकेश कुमार की रिपोर्ट जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत "जनभागीदारी अभियान : सबसे दूर-सबसे पहले" कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में किया गया। यह अभियान प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान) एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान) के अंतर्गत 19 मई 2026 से 25 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। उक्त अभियान जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार के माध्यम से किशनगंज जिले में संचालित किया जा रहा है। इसके तहत पोठिया प्रखंड की 06 पंचायतों- मिर्जापुर, टीपीझाड़ी, उदगड़ा, कोल्था, पनासी एवं सारोगारा के 10 चयनित अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों में 19 मई से 25 मई 2026 तक विशेष अभियान चला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.