भागलपुर, अप्रैल 19 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत फेज-03 के सभी चार बैचों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण रविवार को प्लस टू हाई स्कूल ठाकुरगंज, प्रखंड ठाकुरगंज में प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 19 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान किशनगंज जिला प्रभारी रंजय कुमार सिन्हा ने जनगणना के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्य देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है। उन्होंने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं ईमानदारी से करने की हिदायत दी। यह भी पढ़ें- जनगणना के प्रथम चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न उन्होंने स्व-ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.