किशनगंज: छह वर्षीय बेटी के साथ महिला के लापता होने की दर्ज करवाई गई प्राथमिकी
भागलपुर, सितम्बर 7 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट छह वर्षीय बेटी के साथ एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लापता महिला के पति ने रविवार को किशनगंज सदर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है।पीड़ित पति ने पत्नी और बेटी की तलाश कर उन्हें बरामद करने की गुहार लगाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बायसी थाना क्षेत्र के दोघरिया निवासी लापता महिला के पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। करीब छह माह पूर्व वह रोजगार के सिलसिले में गुजरात के सूरत गया था। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार लापता महिला 22 अगस्त को अपनी छह वर्षीय बेटी को लेकर किशनगंज स्थित मायके गई थी। अगले दिन 23 अगस्त को वह मायके से पति के घर बायसी स्थित ससुराल जाने की बात कहकर निकली, लेकिन देर रात तक ससुराल नहीं पहुंची। इसके बाद पति ने उसके मोबाइल पर संपर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.