भागलपुर, अगस्त 14 -- किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माई भारत द्वारा राष्ट्रीय युवा कोर (एनवाईसी) स्वयंसेवकों के लिए आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय में सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण में कटिहार एवं मधेपुरा जिले के कुल 38 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। छह दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल, टीमवर्क, सामुदायिक सहभागिता, युवा क्लबों के गठन एवं संचालन तथा सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन अभियानों से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण सत्र प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विशेषज्ञों एवं क्षेत्र में सक्रिय युवाओं के साथ कई इंटरैक्टिव एवं संवादात्मक सत्र भी आयोजित किए गए। प्रशिक्षण सत्रों में पी.पी. सिन्हा एवं नरेश...