किशनगंज: चैंगमारी गांव में 48 घंटे का हरिनाम संकीर्तन शुरू
भागलपुर, मई 26 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित चेंज मारी गांव में सोमवार से 48 घंटे का श्री हरिनाम संकीर्तन सह श्रीराम हरि कीर्तन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ प्रारंभ हो गया। संकीर्तन शुरू होते ही पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया है। मंगलवार के सुबह से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन में जुटे रहे। आयोजित हरिनाम संकीर्तन में स्थानीय मंडलियों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल एवं नेपाल से पहुंचे कीर्तन मंडलियों द्वारा आकर्षक भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया जा रहा है। भक्ति गीतों एवं संकीर्तन से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा है। श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार आयोजन स्थल पर पहुंच रही है। ग्रामीणों में आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा श्रद्धालुओं के बैठन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.