भागलपुर, फरवरी 25 -- किशनगंज। संवाददाता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के किशनगंज दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। ।डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार बुधवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा ले रहे है।सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर 149 से ज्यादा स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।एडीएम से लेकर ,डीएसपी, एसडीसी और इंस्पेक्टर ,अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को सुरक्षा व्यव्स्था में लगाया गया है।हवाई अड्डा से कार्यक्रम स्थल जिला परिषद मेची सभागार व एमजीएम मेडिकल कॉलेज के रास्ते में प्रत्येक सौ मीटर की दूरी पर पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है।।हवाई अड्डा से एमजीएम मेडिकल कॉलेज जाने वाले मार्ग में जो भी भीतरी रास्ते है उसे बंद कर दिया गय...