अररिया, दिसम्बर 16 -- दिघलबैंक। निज संवाददाता मंगलवार की सुबह दिघलबैंक प्रखंड के मंगूरा पंचायत के सानी मंगूरा में एक घर में शार्ट सर्किट से आग लगने से घर के बिजली उपकरण सहित कई सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग सात बजे सानी मंगूरा निवासी अमीरुद्दीन के पक्के मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। जिसके बाद अरोस पड़ोस में भी अफरा तफरी मच गई। शोर मचाने के बाद वहां काफी लोग जमा हो गए एवं किसी तरह से आग पर काबू पाया। अगलगी से घर में रखे फ्रिज, बिजली पंखा,कपड़ा, बिछावन सहित अनेक जरूरत के सामान जलकर राख हो गया। अगलगी से पक्के मकान की दीवार को भी नुकसान पहुंचा है। गृहस्वामी के अनुसार अगलगी से हजारों का नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर अंचल कार्यालय से राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार ने पीड़ित परिवार के घर का स्थलीय निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.