भागलपुर, अप्रैल 5 -- किशनगंज । संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के खिरदह समदा गांव के पास मकई के खेत में रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला है।शव निर्वस्त्र था।जिसकी उम्र 30 से 35 के बीच बताई जाती है। प्रथमदृष्टया गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक देने की आशंका जताई गई है।सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई।शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया है।दोपहर में वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर शव पर पड़ी।शव पर नजर पड़ते ही लोग हैरान हो गए।धीरे धीरे गांव के लोगों की भीड़ वहां जुटने लगी और सदर थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी गई।सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन करने लगे।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.