भागलपुर, नवम्बर 26 -- किशनगंज। क्रिसेंट पब्लिक स्कूल में बुधवार को संविधान दिवस मनाया गया। संविधान दिवस बड़े ही उत्साह के साथ और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा संविधान के उद्देशिका के सामूहिक वाचन से हुईं।जिसमें स्कूल की छात्र व छात्राएं शामिल हुई। विद्यालय परिवार देश भक्ति की भावना से सराबोर था।छात्रों ने संविधान की महत्ता,नागरिकों के अधिकारों के बारे में बताया।भाषण, निबंध और क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम का आकर्षण रहा।इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं है,बल्कि देश का मार्गदर्शक है।यह हमें एकता, समानता और न्याय की दिशा सिखाती है।इस अवसर पर स्कूल के निदेशक,प्राचार्य व अन्य शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.