भागलपुर, जून 15 -- किशनगंज से राकेश की रिपोर्ट रविवार को पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के कोलथा नहर के पास मिले युवती के शव की पुलिस ने पहचान कर ली है।शव की पहचान रविवार की रात्रि को की गई है।शव की पहचान भोटाथाना पंचायत के वार्ड संख्या 12 महातगछ गांव के शबाना 18 वर्ष के रूप में की गई है।शव की पहचान मृतका के पिता मकतूब हुसैन ने की है।मामले में मृतका के पिता मकतूब हुसैन के बयान पर पहाड़कट्टा थाना में नौ लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।मृतका का घर घटना स्थल से पांच किमी की दूरी पर है। मृतका शबाना दूसरे नंबर पर मकतूब हुसैन की पुत्री थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...