किशनगंज: कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया ईद पर्व
लखीसराय, मार्च 21 -- बिशनपुर। मुस्लिम समुदाय के लोगों का पवित्र और महान पर्व ईद शनिवार को कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में हर्षौल्लास,उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। शनिवार की सुबह अपने निर्धारित समय पर कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न ईदगाहों में ईद उल फितर ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गले मिल ईद पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न ईदगाहों में बड़ी संख्या मुस्लिम अकीदतमंद और बच्चे नए नए कपड़े पहन पहुंचे और सामूहिक रूप से ईद की नमाज पढ़ते हुए अपने घर परिवार और मुल्क में अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ की। वहीं ईद पर्व को कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र में काफी रौनक देखी गई,लोग अपने परिजनों के साथ अपने नाते रिश्तेदारों के घर पहुंच ईद पर्व की मुबारकबाद पेश की। इस दौरान सेवई और अन्य लजीज व्यंजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.