भागलपुर, जनवरी 30 -- ठाकुरगंज निज संवाददाता। कुर्लिकोट थाना पुलिस ने गुरुवार की देर शाम वाहन जांच के दौरान एक ई-रिक्शा से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर मद्य निषेध अधिनियम के तहत जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एनएच-327ई पर संध्या समय नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बंगाल की ओर से ठाकुरगंज की तरफ आ रहे एक ई-रिक्शा को पुलिस ने रोककर जांच की। चालक की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए जब तलाशी ली गई तो ई-रिक्शा में लदा एक कार्टून विदेशी शराब बरामद हुआ। कार्टून से रॉयल स्टैग ब्रांड की कुल 16 बोतलें शराब मिलीं। गिरफ्तार 16 वर्षीय कर्बला भिट्ठा निवासी करबलभीठा, कुर्लिकोट थाना क्षेत्र के रूप में की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.