भागलपुर, मार्च 31 -- किशनगंज। संवाददाता आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम के द्वारा मंगलवार को किशनगंज के एसडीपीओ वन गौतम कुमार के किशनगंज शहर के धर्मगंज चौक स्थित सरकारी आवास में छापेमारी की गई। आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। हालांकि टीम एसडीपीओ के पटना सहित सीमांचल के कई अन्य ठिकानों पर भी जांच कर रही है। बताया जाता है कि कई दस्तावेजों की जांच की जा रही है और आय के स्रोत तथा संपत्ति के बीच अंतर का आकलन किया जा रहा है। यदि आय से अधिक संपत्ति का मामला साबित होता है तो उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि आय से अधिक संपति अर्जित किए जाने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.