भागलपुर, मार्च 6 -- किशनगंज। प्रखंड के दिघलबैंक पंचायत के दुबरी गांव में शुक्रवार को धार्मिक माहौल के बीच 48 घंटे के अष्टयाम और 24 घंटे के रामायण पाठ के आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा के साथ की गई। इस अवसर पर 151 कुंवारी कन्याओं एवं महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भव्य शोभायात्रा में भाग लिया।कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों और गाजे-बाजे की धुन पर आगे बढ़ते रहे। वहीं युवाओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। पूरे रास्ते श्रद्धालु जय सियाराम के जयघोष करते हुए चल रहे थे।कलश यात्रा गंधर्वडांगा स्थित कंकई नदी घाट पहुंची, जहां पंडित राघव किशोर झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी कलशों में पवित्र जल भरवाया। इस दौरान उन्होंने बताया कि किसी भी मांगलिक कार्य से पूर्व कलश यात्रा निकालकर भगवान सूर्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.