भागलपुर, मार्च 7 -- बिशनपुर। कोचाधामन प्रखंड के सोंथा पंचायत के भागपुनास गांव के 34 वर्षीय युवक एहसान रजा की हत्या 01 मार्च को अपने घर से ससुराल पूर्णिया जिले के गोहमोहनी गांव जाने के क्रम में रास्ते में हो गई थी। युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। शुक्रवार की संध्या कोचाधामन के एमआईएम विधायक मो सरवर आलम मृत युवक के घर पहुंच परिजनों से मिल कर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए घटना पर पीड़ित के परिवार के लोगों का ढाढस बढ़ाया।मिली जानकारी के अनुसार कोचाधामन प्रखंड के सोंथा पंचायत के युवक एहसान रजा की शादी पूर्णिया जिले के दोहमोहनी में हुई थी। बीते रविवार को एहसान रजा सऊदी अरब से 18 महीने बाद अपने घर पहुंचा था, घर पहुंच कर एहसान शाम में अपने ससुराल दोहमोहनी के लिए निकला था,लेकिन रास्ते से ही उसकी हत्या हो गई। रविवार की रात्रि पूर्णिय...