भागलपुर, अगस्त 7 -- दिघलबैंक से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट। दिघलबैंक। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी की एफ कंपनी कंचनबाड़ी परिसर में शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। कंपनी कमांडर सहायक कमांडेंट धनंजय शिवाजी सोनेवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कंचनबाड़ी, खुनिया टोला, निमिटोला और दरगाह बस्ती के दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए।बैठक को संबोधित करते हुए सहायक कमांडेंट धनंजय शिवाजी सोनेवाल ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने में स्थानीय लोगों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सीमावर्ती क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या वस्तु की जानकारी तत्काल एसएसबी अथवा स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।उन्होंने मानव तस्करी, मादक पद...