भागलपुर, मार्च 29 -- बिशनपुर। किशनगंज से बहादुरगंज तक मुख्य सड़क का चौड़ीकरण तथा हाई वे का निर्माण कार्य जारी है। हाई वे के निर्माण में दर्जनों लोगों की निजी जमीन आई है,जिसमें लोगों को सरकार के द्वारा मुआवजा दिया रहा है,इसमें कुछ लोगों को अबतक एलपीसी और मुआवजा अबतक नहीं मिल पाया है,जिसको लेकर जमीन मालिक लाभुकों ने कोचाधामन प्रखंड के मस्तान चौक के समीप रविवार को प्रदर्शन किया। जमीन मालिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मुआवजा राशि और एलपीसी देने की मांग की। इस बाबत स्थानीय जिला परिषद सदस्य ई नासिक नदीर ने बताया कि अबतक दर्जनों लोगों को मुआवजा राशि और एलपीसी नहीं मिला है,जिससे भूमि मालिकों में नाराजगी है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही कोचाधामन बीडीओ श्री राम पासवान, एसडीओ किशनगंज व अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच आक्रोशित भूमि मालिकों को शांत कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.