भागलपुर, मई 18 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट किशनगंज जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर 19 मई से 'सहयोग कार्यक्रम' की शुरुआत की जाएगी। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री सह किशनगंज जिला प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल तथा ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल शामिल होंगे। कार्यक्रम के तहत किशनगंज एवं ठाकुरगंज क्षेत्र में जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी तथा उनके समाधान की दिशा में पहल की जाएगी। इस संबंध में ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल द्वारा बताया गया कि 'सहयोग कार्यक्रम' का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- 19 मई से 25 मई तक चलेगा 'जनभागीदारी अभियान विधायक ने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत प्रा...