अररिया, मार्च 10 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभनगामा के 45 छात्र-छात्राओं को मंगलवार को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत अररिया जिले के कोशियार गांव स्थित पार्क के भ्रमण के लिए रवाना किया गया। विद्यालय परिसर से बस को उप मुखिया गोपाल मंडल और विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना का उद्देश्य छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक और अनुभवात्मक ज्ञान से जोड़ना है। इसके माध्यम से बच्चों को विभिन्न स्थानों का भ्रमण कराकर उन्हें नई चीजों को देखने, समझने और सीखने का अवसर प्रदान किया जाता है, जिससे उनके बौद्धिक और मानसिक विकास में म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.