किशनगंज: ईद उल अजहा पर्व को लेकर कोचाधामन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
भागलपुर, मई 25 -- बिशनपुर से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट । कोचाधामन थाना परिसर में आगामी ईद-उल-अजहा बकरीद पर्व को लेकर शनिवार की संध्या शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई । बैठक में बीडीओ श्री राम पासवान, थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह,सहित क्षेत्र के दोनों समुदाय के जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने सभी उपस्थित गणमान्य लोगों से त्योहार को शांति और सद्भावना के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान हुड़दंग करने वाले या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। यह भी पढ़ें- किशनगंज: बकरीद को लेकर सुखानी व जियापोखर थाना में शांति समिति की बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.