भागलपुर, अप्रैल 2 -- किशनगंज। आरपीएफ की टीम ने गुरुवार को शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे की कीमती संपत्ति चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।टीम ने नेमचंद रोड स्थित एक बर्तन दुकान से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। टीम ने नेमचंद रोड स्थित बर्तन की दुकान से एक व्यक्ति रमेश प्रजापति को हिरासत में लिया गया है।कटिहार रेल मंडल के गायसल से किशनगंज के बीच रेलवे ट्रैक पर लगे डीपी बॉक्स (डिस्ट्रीब्यूशन पॉइंट बॉक्स) चुराकर बेची जा रही थी।गहन जांच के बाद आरपीएफ की टीम ने पहले बंगाल के चाकुलिया निवासी एक युवक को पांजीपारा और गयसेल के बीच रेलवे अप ट्रैक पर लगे दीपी बॉक्स को चुराते हुए गिरफ्तार किया था।पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने खुलासा किया था की वह चोरी का सामान किशनगंज स्थित शहर के एक बर्तन दुकान में बेचता था।असिस्टेंट कमां...