किशनगंज: आठ घंटे तक हुई छापेमारी में डायरी,जमीन के कागजात सहित अन्य दस्तावेज बरामद
भागलपुर, अप्रैल 14 -- किशनगंज से राकेश कुमार की रिपोर्ट किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन के पांच ठिकानों पर मंगलवार को आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी किशनगंज, छपरा,पटना स्थित पांच ठिकानों में की गई। छापेमारी मंगलवार की सुबह सात बजे शुरू हुई। आर्थिक अपराध इकाई की 10 सदस्यीय टीम अचानक किशनगंज सदर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार रंजन के सदर थाना परिसर स्थित सरकारी आवास पहुंची। किशनगंज में टीम का नेतृत्व डीएसपी सुनील कुमार कर रहे थे। टीम के द्वारा थानाध्यक्ष के सरकारी आवास में छापेमारी के अलावा सदर थाना के कुछ स्टाफ से भी पूछताछ की गई। आठ घंटे तक चली छापेमारी में टीम ने किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन के सरकारी आवास से उनकी पत्नी और साले के नाम जमीन के कागजात बरामद हुए हैं। यह भी पढ़ें- सदर थानाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.