अररिया, फरवरी 10 -- पोठिया, निज संवाददाता पोठिया थाना की पुलिस ने गश्ती के दौरान अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। पुलिस की इस मुस्तैदी से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। मंगलवार सुबह पुलिस टीम द्वारा की जा रही मॉर्निंग गस्ती के क्रम में चनामना के पास से एक ट्रैक्टर को रोका गया। जांच करने पर ट्रैक्टर में अवैध रूप से बालू लदा पाया गया, जिसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी जिला खनन पदाधिकारी को दे दी गई है ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके। वहीं दूसरी ओर पोठिया थाना अंतर्गत चिचुआबाड़ी ओपी की टीम ने बड़ा सुहागी क्षेत्र में छापेमारी कर एक अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया। टीम ने मौके पर ट्रैक्टर को जब्त कर उसे चिचूआबाड़ी ओपी परिसर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.