किशनगंज, मई 7 -- किशनगंज से राकेश कुमार की रिपोर्ट किशनगंज। सदर थाना क्षेत्र के बेलवा टूकामारी व टेंगरमारी पुल के पास में अवैध खनन को लेकर बुधवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी खान निरीक्षक सुनील कुमार के बयान पर 10 से 12 अज्ञात के विरुद्ध दर्ज करवाई गई है। यहां बता दें कि अवैध खनन की सूचना पर पुलिस और खनन विभाग की टीम मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के बेलवा टूकामारी व टेंगरमारी पुल के पास पहुंची थी। जहां थर्मोकोल के नांव को भी जप्त कर नष्ट किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...