भागलपुर, अप्रैल 19 -- पोठिया (किशनगंज) से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट रविवार को पोठिया प्रखंड के महानंदा तथा डोंक नदी घाटों पर एसडीएम अनिकेत कुमार ओर एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम इन दोनो नदियों के घाटों पर औचक निरीक्षण कर बड़ी कारवाई की गई। दरअसल प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि पोठिया प्रखंड के दोनो नदियों के कई घाटों पर अवैध बालू खनन का गोरख धंधा चल रहा है। जिससे जहां एक तरफ राजस्व की हानि तो दूसरी ओर पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पर रहा है। सूचना मिलते ही अधिकारियों के नेतृत्व में बीडीओ मो आसिफ,पोठिया थाना अध्यक्ष अंजय अमन,सीओ, सहित बड़ी संख्या में पुलिस धोबीडंगा,गोरीहाट,सहित आधे दर्जन संदिग्ध घाटों पर छापेमारी कर उपकरणों को ध्वस्त किया। जिससे तथाकथित अवैध बालू खनन करनेवालों में हड़कंप मचा हुआ है। यह औचक निरीक्षण व छापाम...