भागलपुर, मार्च 7 -- दिघलबैंक। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के खैखाट चौक के पास शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में जान गंवाने वाले शाह आलम (25) की शादी महज डेढ़ माह पहले ही हुई थी। अभी उसकी पत्नी के हाथों की मेहंदी भी ठीक से नहीं छूटी थी कि यह दर्दनाक हादसा उसे विधवा बना गया।परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार शाह आलम की शादी हाल ही में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हुई थी और घर में अभी भी शादी की खुशियों की चर्चा चल रही थी।नौरोजी कि रश्म भी अभी खत्म नहीं हुई थी। लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।शुक्रवार की रात खैखाट चौक के पास एक तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार सड़क किनारे खड़े शाह आलम की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज से पहले ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.