भागलपुर, जुलाई 6 -- किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में कार्यालयों में प्राप्त होने वाले महत्वपूर्ण एवं सामान्य पत्रों के समयबद्ध निष्पादन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा विभिन्न प्रशासनिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कार्यालयों में प्राप्त होने वाले पत्रों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी पत्र को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए। उन्होंने उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से अपने विभाग में पत्रों के निष्पादन की नियमित समीक्षा करें तथा यह सुनिश्चित करें कि सभी महत्वपूर्ण नियम एवं विनियम से संबंधित अभिलेखों की अलग संचिका तैय...