भागलपुर, फरवरी 26 -- किशनगंज। किशनगंज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बच्चा चोर सक्रिय होने की अफवाहों को लेकर आमजन में दहशत का माहौल है। इन अफवाहों के कारण कई स्थानों पर भीड़ द्वारा संदेह के आधार पर निर्दोष लोगों को पकड़कर मारपीट किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब तक की जांच में अधिकांश सूचनाएं निराधार और अफवाह मात्र पाई गई हैं। अफवाहों से बढ़ रही हैं हिंसक घटनाएं पुलिस के अनुसार, अपंग व्यक्ति, महिला, भिखारी, राहगीर, अर्द्धविक्षिप्त अथवा मंदबुद्धि व्यक्तियों को बच्चा चोर समझकर भीड़ द्वारा प्रताड़ित करने के मामले सामने आए हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों में ऐसे लोगों को गंभीर रूप से घायल किए जाने की घटनाएं भी हुई हैं। किशनगंज एवं अन्य जिलों में जांच के दौरान बच्चा चोरी की अधिकतर सूचनाएं बेबुनियाद साबित हुई हैं। आम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.