भागलपुर, फरवरी 6 -- पोठिया निज संवाददाता। पोठिया थाना की पुलिस को अपहरण के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कांड के नामजद मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर नाबालिग किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। बता दें कि पश्चिम बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र की एक (15 वर्षीय) नाबालिग किशोरी बीते 2 नवंबर को अपने रिश्तेदार के घर कोल्था पुल थाना पोठिया आई थी। जहां से किशोरी अचानक लापता हो गयी। परिजनों के खोजबीन के दौरान उन्हें अपहरण की जानकारी मिली थी। मामले में किशोरी के पिता के आवेदन पर पोठिया थाना में कांड संख्या 5/26 दर्ज कराया गया था। वहीं इस कांड में किशनगंज थाना क्षेत्र के कमारमनी, गाछपाड़ा गांव के मो फारुक, मुबारक, तबारक, अब्दुल सलाम, सोनामान को नामजद आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी में आगे कहा गया है कि लड़की के पिता कुछ लोगों को लेकर 7 जनवरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.