किशनगंज: अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि की कामना के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया वट सावित्री व्रत
भागलपुर, मई 16 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट सुहागिन महिलाओं के आस्था और श्रद्धा का प्रतीक वट सावित्री व्रत शनिवार को ठाकुरगंज नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे धार्मिक उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या के अवसर पर महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की तथा अपने पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। सुबह से ही मंदिरों और सार्वजनिक पूजा स्थलों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और सोलह श्रृंगार में सजकर पूजा सामग्री के साथ वट वृक्ष के समीप पहुंचीं। विधि-विधान से पूजा करते हुए महिलाओं ने वट वृक्ष पर जल अर्पित किया और कच्चे सूत का धागा लपेटकर परिक्रमा की। यह भी पढ़ें- पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने की पूजा-अर्चना प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.