किशनगंज: अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता में 8वीं वाहिनी खपरैल बनी विजेता
भागलपुर, अगस्त 7 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। ठाकुरगंज, निज संवाददाता। 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ठाकुरगंज परिसर में अंतर वाहिनी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन 12वीं वाहिनी किशनगंज के कमांडेंट स्वर्णजीत शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं उनका उत्साहवर्धन करते हुए किया। उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार आयोजित प्रतियोगिता में 8वीं वाहिनी खपरैल, 12वीं वाहिनी किशनगंज, 19वीं वाहिनी ठाकुरगंज तथा 41वीं वाहिनी रानीडांगा की टीमों ने भाग लिया। सभी मुकाबले रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहे, जिसमें खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण, टीम भावना और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता के आधार पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन भी किया गया, जो आगामी अंतर-क्षेत्रक म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.