शामली, जून 14 -- कस्बे के किवाना मोड़ के निकट हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा बघरा निवासी 30 वर्षीय रिहान बाइक से कांधला से शामली की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह किवाना मोड़ के पास पहुंचा, उसकी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और रिहान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय समाजसेवी मोहम्मद दिलशाद तथा 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। दोन...