महाराजगंज, मई 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के बीच डीजल-पेट्रोल की तस्करी हो रही है। जरूरतमंद बनकर लाइन लगाने वाले कुछ लोग इसका फायदा उठा रहे हैं। एसपी के निर्देश पर पेट्रोल-डीजल तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में ठूठीबारी पुलिस ने इस तरह का एक मामला पकड़ा है। एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तस्करी कर ले जाए जा रहे 120 लीटर डीजल की बरामदगी की है। दो बड़े गैलनों में भरकर डीजल को बाइक से ले जाया जा रहा था। ठूठीबारी क्षेत्र में गठित पुलिस टीम सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एसआई दिनेश सिंह यादव, हेड कांस्टेबिल मनीष कुमार गौड़ व कांस्टेबिल दिलीप यादव की टीम को गड़ौरा पिकेट पर जांच के लिए लगाया गया था। टीम जांच में लगी थी कि प्रेमसागर गुप्ता निवासी ग्राम अहिरौली मदरा थाना परसामलिक-महराजगंज ...