देवरिया, मई 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। डीजल, पेट्रोल की किल्लत के बीच बढ़ रहे दाम ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। ट्रांसपोर्टर से लेकर व्यापारियों तक के बीच अनिश्चितता का माहौल है। एक तो लोग डीजल के लिए जहां लंबी लाइन लगा रहे हैं, वहीं हर दूसरे दिन अलग दाम के चलते बजट गड़बड़ा रहा है। बाहर से आने वाले सामानों के दामों को लेकर भी अनिश्चितता बनी रही है। इसका खामियाजा व्यापारियों के साथ आम लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट चार्ज बढ़ने से सामानों के दाम में इजाफा होने लगी है। इसको लेकर ट्रांसपोर्टर, किसानों, व्यापारियों और आम आदमी ने गंभीर चिंता जतायी है। वहीं डीजल के दाम के साथ खेती की लागत भी बढ़ेगी। महंगाई की सबसे अधिक मार गरीब और मध्यम तबके पर पड़ेगी। यह भी पढ़ें- जंग की तपिश:पेट्रोल-डीजल की महंगाई से बिगड़ा घर का बजटडीजल ...