प्रयागराज, मई 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एकतरफ गैस सिलेंडर की किल्लत से आमजन परेशान हैं, तो वहीं एलपीजी सिलेंडर के चोरी के मामले भी सामने आने लगे हैं। करेली में बाइक सवार दो युवक खुलेआम स्कूटी के पास रखे सिलेंडर चोरी कर भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात भी कैद हो गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। हालांकि, अब तक सिलेंडर चोरी की शिकायत थाने तक नहीं पहुंची है।

चोरी की घटना गैस सिलेंडर चोरी का मामला करेली के महबूबा पैलेस के पास का बताया जा रहा है। फुटेज में सड़क किनारे खड़ी स्कूटी के पास दो सिलेंडर रखे दिख रहे हैं। इसी बीच बाइक सवार दो युवक पहुंचे। पीछा बैठा युवक तेजी से नीचे उतरने के बाद एक सिलेंडर उठाकर बाइक पर बैठ जाता है और फिर दोनों तेज रफ्तार से भाग निकलते हैं। चोरी इतनी तेजी ...