किल्लत के बीच कीमतों में बढ़ोतरी से गहराया संकट
कन्नौज, अप्रैल 1 -- कन्नौज,संवाददाता। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत और कीमतों में करीब 200 रुपए की बढ़ोतरी ने जिले में रसोई से लेकर कारोबार तक गहरा संकट खड़ा कर दिया है। हालात यह हैं कि होटल, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट वेंडर्स को गैस नहीं मिल पा रही है, जिससे उन्हें लकड़ी की भट्ठी और इंडक्शन चूल्हों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे लागत बढ़ी है और खाने-पीने की चीजें आम आदमी की पहुंच से धीरे-धीरे दूर होती जा रही हैं।शहर में समोसा, जलेबी, चाट, पकौड़ी जैसे नाश्ते 20 से 50 रुपए तक महंगे हो गए हैं, जबकि चाय 10 रुपए से बढ़कर 15-20 रुपए तक पहुंच गई है। कई दुकानदारों ने मात्रा कम कर दी है या गुणवत्ता में कटौती शुरू कर दी है, जिससे ग्राहकों को कम पैसे में कम सामान मिल रहा है।गैस संकट का सबसे ज्यादा असर छोटे कारोबारियों और दिहाड़ी पर निर्भर लोगों पर पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.