प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 24 -- कुंडा, संवाददाता। हमारे जेहन में किला एक खंडहर के रुप में बसा था। गंगा के तट पर बसे किले पर संतों का निवास और उनकी संत कुटी, संतों की समाधियों में अलौकिक शक्ति है। यह बातें मानिकपुर स्थित राजा मानिकचन्द्र के प्राचीन किले पर बसे संतों का आशीर्वाद लेते हुए भाजपा के राज्यसभा सदस्य नागेन्द्र राय ने कही। सोमवार शाम पश्चिम बंगाल निवासी और भाजपा के राज्यसभा सांसद नागेन्द राय मानिकपुर के शाहाबाद में गंगा घाट पर स्थित राजा मानिकचन्द्र के पौराणिक किले पर पहुंचे। सांसद ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर सड़क बनवाने के लिए कहूंगा। इसके बाद चेयरमैन चन्द्रलता जायसवाल के आवास पर पहुंचे। चेयरमैन पति अशोक जायसवाल ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर रिशू जायसवाल, राकेश जायसवाल, शैलेश शर्मा, राजकुमार दुबे आदि लोग मौजूद रहे।...