अर्लिंगटन, जुलाई 15 -- फ्रांस की टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह नहीं बना सकी। सेमीफाइनल में स्पेन ने 2-0 से हराकर उनका सफर समाप्त कर दिया है। हालांकि, फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे अभी भी गोल्डन बूट की रेस में बरकरार हैं। लगातार तीसरी बार विश्व कप फाइनल खेलने का सपना भले ही किलियन एम्बाप्पे का टूट गया हो, लेकिन चार साल पहले गोल्डन बूट जीतने वाले एम्बाप्पे इस बार भी इस अवॉर्ड की रेस में हैं। उन्हें अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी से टक्कर मिल रही है, जो टूर्नामेंट के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से शीर्ष पर बने हुए हैं। विश्व कप सेमीफाइनल में स्पेन के खिलाफ 0-2 की हार के दौरान एम्बाप्पे अपनी टीम के लिए ज्यादा मौके नहीं बना सके। उनके और मेसी के नाम अब तक आठ-आठ गोल दर्ज हैं। मेसी अभी दो म...