किलिंकर की अनलोडिंग से उठने वाली धूल से 25 हजार की आबादी प्रभावित
अंबेडकर नगर, जून 28 -- सद्दरपुर, संवाददाता। टांडा नगर के समाजसेवी कमल अग्रवाल ने अलीगंज थाना क्षेत्र मे चल रही सीमेंट फैक्ट्री के कच्चे माल (किलिंकर) की अनलोडिंग से उठने वाली धूल से होने वाली परेशानियों की शिकायत की है। समाजसेवी ने पूरे मामले की वीडियो फुटेज प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजकर फैक्ट्री और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीमेंट फैक्ट्री के किलिंकर के डंपिंग व अनलोडिंग का कार्य रेलवे स्टेशन टांडा के ग्राउंड में किया जाता है। फैक्ट्री के अधिकारियों से गठजोड़ के कारण बिना सुरक्षा मानकों का ध्यान दिए ठेकेदार मनमाने तरीके से डंपिंग व अनलोडिंग करा रहा है। इस प्रकिया के दौरान धूल व किलिंकर के महीन कड़ों को रोकने के लिए किसी भी नियम का पालन नहीं किया जाता है। अनलोडिंग के दौरान भारी मात्रा में महीन सीमेंट और किलिंकर की धूल हवा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.