आरा, सितम्बर 30 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता। बिहार विधानसभा ध्यानाकर्षण समिति सदस्य सह कल्याणपुर विधायक सचिंद्र कुमार सिंह ने 1857 के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह के ऐतिहासिक किले का निरीक्षण किया। प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीरता, साहस व देशभक्ति को याद किया। संग्रहालय में ऐतिहासिक वस्तुओं, धरोहरों व स्मृतियों का अवलोकन कर संरक्षण, रखरखाव व वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। 23 सितंबर को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी किले का निरीक्षण किया था और पर्यटन स्थल के रूप में विकास की चर्चा हुई थी। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, धीरेंद्र सिंह, विनय मिश्रा, आदित्य जी, मिलिंद चौधरी, मदन सिंह, नागेंद्र केसरी, माधव केसरी, रंजन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...