किला रोड में रोड रेस्टोरेशन का काम शुरू
मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मेहंदी हसन चौक से किला चौक के बीच रोड रेस्टोरेशन का काम रविवार से शुरू हो गया। बीते शनिवार को हुई निगम बोर्ड की बैठक में कई पार्षदों ने इस मामले को उठाया था। साथ ही अगले 26 जून को मोहर्रम के मौके पर होने वाली परेशानी से भी अवगत कराया था।संबंधित एरिया में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से सीवरेज लाइन बिछाने व मेनहोल के लिए सड़क काटी गई थी। वार्ड छह के पार्षद जफीर फरियादी के मुताबिक रोड रेस्टोरेशन में देरी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सीवर लाइन के काम के बाद बिसाती टोला, अवध बिहारी लेन, इकबाल हसन रोड रोड भी डैमेज है। बार-बार कहने के बावजूद रोड ठीक नहीं किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.