किला रोड पर तीन दिन से सफाई व्यवस्था ठप, व्यापारियों में रोष
मेरठ, जून 15 -- नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर किला रोड के व्यापारियों ने रविवार को आकाश जताया। तीन दिन से सफाई व्यवस्था ठप होने एवं कूड़े के ढेर लगे होने को लेकर व्यापारियों ने नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की। किला रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि वार्ड 46 के अंतर्गत जेल चुंगी-किला रोड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से सफाई कार्य बाधित होने के कारण बाजार में कूड़े के ढेर लग गए हैं। दुर्गंध से व्यापारी एवं आमजन परेशान हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह से शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के दौरान निगम कर्मचारियों द्वारा बताया कि प्रभारी मंत्री के आगमन के कारण सर्किट हाउस में अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने से क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं हो सकी।आशीष अग्रवाल ने मांग की कि शहर के सभी क्षेत्रों में समान रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.