बक्सर, मार्च 5 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिल शहर के किला मैदान के बाहरी हिस्से में निर्मित कटरों के शीघ्र आवंटन के लिए एक ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय ने कहा कि काफी पहले कटरों का निर्माण पूरा हो चुका है। यदि इसका आवंटन कर दिया जाता तो कइयों को रोजगार उपलब्ध हो जाता। नगर परिषद को राजस्व की भी प्राप्ति होती। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य और किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...