बक्सर, जनवरी 19 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में बाइक चोरों का गिरोह पूरी तरह सक्रिय है। किला मैदान से धनसोईं के रहने वाले एक युवक की बाइक चोरों ने गायब कर दी। धनसोईं निवासी चंदन गुप्ता के मुताबिक बीते शनिवार की दोपहर में वह बाइक से किला मैदान गया था। पश्चिमी गेट के सामने सड़क किनारे बाइक खड़ी कर अपने मित्र से मिलने किला मैदान के अंदर चला गया। कुछ देर बाद लौटा तब तक बाइक गायब हो चुकी थी। काफी प्रयास के बावजूद बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद चंदन ने टाउन थाना में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.