रामगढ़, मार्च 1 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति के बैनर तले किला मंदिर परिसर में रविवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रामगढ़ शहर के बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक होली गीतों ने माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। लोग संगीत की धुन पर झूमते नजर आए। इस अवसर पर महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम, एकता और समरसता का संदेश देता है। उन्होंने सभी से मतभेद भुलाकर समाज को मजबूत बनाने का आह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.