मुंगेर, मार्च 2 -- मुंगेर, एक संवाददाता। किला क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। आज सोमवार को 11 केवी किला फीडर में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। यह कार्य पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक निर्धारित है। मेंटेनेंस के दौरान किला फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इसके अंतर्गत सम्पूर्ण किला क्षेत्र प्रभावित होगा। विभाग द्वारा बताया गया है कि, यह कार्य बिजली आपूर्ति को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मुंगेर सबडिवीजन के सहायक विद्युत अभियंता संतोष कुमार ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए अस्थायी असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है तथा आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...