मुंगेर, फरवरी 15 -- मुंगेर, एक संवाददाता। डीएम निखिल धनराज के निर्देश पर शुक्रवार को पटना से आई पुरातत्वविद आयुषी राय एवं मुंगेर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुकन्या द्वारा संयुक्त रूप से मुंगेर किला का विस्तृत सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान किले के तीनों प्रमुख द्वारों- उत्तरी, दक्षिणी एवं पूर्वी द्वार- का निरीक्षण किया गया, जिसमें उत्तरी किला द्वार को क्षतिग्रस्त स्थिति में पाया गया। सर्वेक्षण के क्रम में दक्षिणी और पूर्वी किला द्वार के बीच स्थित खाई को सौंदर्यीकरण की दृष्टि से विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। वहीं, किले की संपूर्ण वास्तुकला को समझने के लिए टीम ने जेल परिसर के भीतर जाकर किले की बाहरी दीवारों का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही कष्टहरणी क्षेत्र में गंगा की मिट्टी में दबे प्राचीन मंदिरों का भी गहन निरीक्षण किया गया। टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.